सारंगढ़-बिलाईगढ़

पंचायत परिसर में मनाई डॉ. अम्बेडकर जयंती
16-Apr-2026 4:39 PM
पंचायत परिसर में मनाई  डॉ. अम्बेडकर जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

  सारंगढ़, 16 अप्रैल। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती  कोसीर ग्रम ापंचायत परिसर में गांव की सरकार द्वारा पूरे सम्मान, हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर पंचायत भवन से लेकर गांव के हृदय स्थल तक बाबा साहब को याद किया गया।

सर्वप्रथम ग्राम पंचायत भवन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरपंच सुमन राव, उप सरपंच लता बनज, अधिवक्ता पोलेश्वर बनज, सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र राव, संदीप बनज ,श्याम कुमार पटेल , शिव कुमार कुर्रे ,लालिमा पटेल ,गुरबारू ,अजय खूंटे ,  नीलम आदित्य, बलि राम सुमन , गणेश आजाद ,ग्राम सचिव शोभा सिंदर पंचगण एवं पंच प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बाबा साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर अगरबत्ती प्रज्ज्वलित किया गया।

इसके बाद पंचायत परिसर में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में बाबा साहब के जीवन संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।


अन्य पोस्ट