सारंगढ़-बिलाईगढ़

नकली दवा की सप्लाई और बिक्री, 3 गिरफ्तार
15-Apr-2026 7:42 PM
नकली दवा की सप्लाई और बिक्री, 3 गिरफ्तार

सारंगढ़, 15 अप्रैल। औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली दवा की सप्लाई और बिक्री के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रोचक अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार और खेमराम केशरवानी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कुमार उर्फ बंटी भाटापारा स्थित एक मेडिकल स्टोर का संचालक है। मामले में एक व्यक्ति के इंदौर से जुड़े होने की भी बात सामने आई है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

खेमराम केशरवानी के संबंध में यह आरोप है कि वह नकली दवा बेचने में शामिल था। साथ ही यह भी आरोप है कि होटल में एक अफसर के साथ उसकी बैठक हुई थी, जिसमें मामले को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, इन आरोपों की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि संबंधित दवाएं दुर्ग, रायपुर और सारंगढ़ क्षेत्रों में सप्लाई की गई हो सकती हैं। प्रशासन ने मामले में आगे की कार्रवाई और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी होने की जानकारी दी है।-


अन्य पोस्ट