सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 15 अप्रैल। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए तोखन साहू ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने छुआछूत और सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिए कार्य किया।
इस अवसर पर रमेश जालान ने कहा, डॉ. अंबेडकर का जीवन एक संघर्ष की कहानी है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ते हुए यह सिद्ध किया कि प्रतिभा किसी जाति या वर्ग की मोहताज नहीं होती।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि वर्तमान भारत की अवधारणा डॉ. अंबेडकर के विचारों और संविधान में निहित है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष झाड़ूराम साहू, मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नपं के उपाध्यक्ष नारायण साहू, जिपं सदस्य प्रतिनिधि अनिल साहू, सोमू केसरवानी, बिट्टू साहू, उतरा कुमार साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


