सारंगढ़-बिलाईगढ़
पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी
17-Apr-2026 8:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सारंगढ़, 17 अप्रैल। जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के ग्राम ओडकाकन में एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान खूबचंद पटेल के रूप में हुई है। घटना कोटवार के खेत के पास की बताई जा रही है, जहां ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को पेड़ पर लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की उम्र लगभग 37 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक कुछ समय से बीमार बताया जा रहा था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


