सारंगढ़-बिलाईगढ़

जांच, शीतल पेयों के नमूने लिए गए
13-Apr-2026 7:32 PM
जांच, शीतल पेयों के नमूने लिए गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 13 अप्रैल। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बरमकेला क्षेत्र में जांच अभियान चलाते हुए शीतल पेयों और एनर्जी ड्रिंक्स के नमूने एकत्रित किए हैं। इन नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

विभाग के अनुसार, गर्मी के मौसम में शीतल पेय पदार्थों की खपत बढऩे को देखते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान विभिन्न दुकानों से माजा, थम्स अप, स्प्राइट, सोडा, जलजीरा, कोका-कोला सहित रेडबुल, स्टिंग और अन्य एनर्जी ड्रिंक्स के 10 से अधिक नमूने लिए गए।

इसके अलावा बर्फ निर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत दुकानों, गन्ना जूस केंद्रों, फ्रूट जूस विक्रेताओं और ठेला-गुमटी संचालकों को नोटिस जारी कर स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, गर्मी के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और सैंपलिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट