सारंगढ़-बिलाईगढ़

सतीश यादव ने बांटी बच्चों को मिठाई, कॉपी-पुस्तक
21-Mar-2026 8:32 PM
सतीश यादव ने बांटी बच्चों को मिठाई, कॉपी-पुस्तक

सारंगढ़, 21 मार्च। समाजसेवी सतीश यादव ने कहा कि बाल संस्कार केंद्र बच्चों में नैतिक गुणों को सिखाने वाली पाठशाला है। सतीश ने बच्चों को कॉपी पुस्तक एवं अन्य खाद्य पदार्थों का वितरण किया व सभी बच्चों से कहा कि वे नियमित बाल संस्कार केंद्र अवश्य आएं। बालकों के भीतर सामथ्र्य का असीम भण्डार छुपा हुआ है, जिसे प्रकट करने के लिए जरूरी है उत्तम संस्कारों का सिंचन, उत्तम चारित्रिक शिक्षा व भारतीय संस्कृति के गौरव का परिचय। बालक को संस्कार प्राप्त होते हैं परिवार से, पाठशाला से व आसपास के वातावरण से। परंतु आज की स्थिति इसके सर्वथा विपरीत है। बालक घर में कुछ और ही देखता है, पाठशालाओं में कुछ दूसरा ही पढ़ता है व बाहरी, संसार का अनुभव कुछ भिन्न ही होता है। जिसके कारण वह अपने गौरवमय अतीत से न तो परिचित हो पाता है और न ही उसका अनुसरण करके एक श्रेष्ठ नागरिक ही बन पाता है।


अन्य पोस्ट