सारंगढ़-बिलाईगढ़
सारंगढ़, 14 मार्च। जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्री, लेन्ध्रा, झाल और डोंगरीपाली परीक्षा का आकस्मिक निरीक्षण किया। हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा कक्षा 12वीं विषय अंग्रेजी विषय की परीक्षा 10 मार्च को पूरे राज्य में संचालित रही। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के परीक्षा केंद्रों के लिए जिले स्तर पर उडऩदस्ता टीम कलेक्टर द्वारा बनाई गई है। कक्षा 10वीं- 12वीं की परीक्षा जारी है। जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया ने 10 मार्च को बरमकेला ब्लॉक के हायर सेकेंडरी स्कूल हिर्री, लेन्ध्रा एवं सुदूर क्षेत्र में स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला झाल और डोंगरीपाली परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सभी केंद्रों में सुरक्षा कर्मी उपस्थित मिले। सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा सुव्यवस्थित शांतिपूर्वक संचालित पाया गया। जिले में अभी तक किसी प्रकार की नकल प्रकरण नहीं मिली है।
जिले की उडऩदस्ता टीम द्वारा तीनों ब्लाक सारंगढ़ , बिलाईगढ़ और बरमकेला ब्लाक परीक्षा केंद्रों की निरीक्षण लगातार की जा रही है।


