सारंगढ़-बिलाईगढ़

कर्मचारी को हटाने की मांग, जनपद पंचायत सारंगढ़ में धरना
20-Feb-2026 7:12 PM
कर्मचारी को हटाने की मांग, जनपद पंचायत सारंगढ़ में धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 20 फरवरी। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जनपद पंचायत सारंगढ़ के एक कर्मचारी को हटाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा धरना दिया गया। धरना में जनपद अध्यक्ष, कुछ सदस्य और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

धरना में शामिल जनप्रतिनिधियों ने संबंधित कर्मचारी के कार्यों को लेकर आपत्ति जताई और प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि पूर्व में भी इस संबंध में शिकायतें की गई थीं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी रही कि जब जनपद और क्षेत्र के अधिकांश जनप्रतिनिधि एक ही राजनीतिक दल से जुड़े हैं, तो इस मुद्दे को लेकर धरना दिए जाने की आवश्यकता पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, धरना में शामिल प्रतिनिधियों का कहना है कि उन्होंने अपनी मांग को सार्वजनिक रूप से रखने का निर्णय लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धरना स्थल पर कुछ जनप्रतिनिधियों के परिजन भी मौजूद थे और आयोजन में सहयोग कर रहे थे। इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हो सकी है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। फिलहाल संबंधित कर्मचारी या प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

मामले में आगे की कार्रवाई और प्रशासनिक निर्णय की प्रतीक्षा है।


अन्य पोस्ट