सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 20 फरवरी। सारंगढ़ जिले के अमेठी गांव में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम दोपहर लगभग 3 बजे आयोजित हुआ।
प्रतिमा का अनावरण सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शिवाजी महाराज के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना से हुई। अतिथियों का स्वागत कीर्तन मंडली द्वारा किया गया।
आयोजकों के अनुसार, 19 फरवरी 1630 को शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था। उनकी जयंती के अवसर पर प्रतिमा स्थापना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मराठा समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अमेठी गांव में मराठा समाज के परिवार निवासरत हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय दुबे, विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े, मराठा समाज के प्रमुख शंभू राव मराठा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि भविष्य में गांव में अपनी आराध्य देवी तुलजा भवानी के मंदिर स्थापना की भी योजना है।


