सारंगढ़-बिलाईगढ़

गांजा तस्करी का फरार आरोपी अंबिकापुर से गिरफ्तार
19-Feb-2026 10:10 PM
गांजा तस्करी का फरार आरोपी अंबिकापुर से गिरफ्तार

सारंगढ़, 19 फरवरी। सरिया पुलिस ने 83 किलो 800 ग्राम गांजा तस्करी में फरार चल रहे एक आरोपी को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल दास कर्रा, थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 22 दिसंबर 2025 को कार क्रमांक सीजी 15 सीवी 1742) में ओडिशा से गांजा परिवहन की सूचना पर भटली चौक, सरिया में घेराबंदी की गई थी। इस दौरान वाहन चालक घने कोहरे का फायदा उठाकर कार छोडक़र फरार हो गया था।

वाहन की तलाशी लेने पर 83 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना सरिया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध क्रमांक 275/25 दर्ज किया गया था। मामले में एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।जांच के दौरान घटना में संलिप्त अनिल दास की तलाश जारी थी। पुलिस ने उसे अंबिकापुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने घटना के दिन पुलिस घेराबंदी से बचने के लिए वाहन छोडक़र भागने की बात स्वीकार की।

 इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट