सारंगढ़-बिलाईगढ़
अवैध रेत उत्खनन, पोकलेन मशीन जब्त
18-Feb-2026 3:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़ संवाददाता
सारंगढ़, 18 फरवरी। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन जब्त की है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश तथा खनि अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को सारंगढ़ तहसील क्षेत्र में निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम दहिदा के नदी तट पर अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त पाई गई पोकलेन मशीन (सीरियल नंबर एसपी 20-57914) को जब्त किया गया। मशीन को अग्रिम कार्रवाई तक ग्राम दहिदा के कोटवार की निगरानी में रखा गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


