सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 19 फरवरी। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नंदेली से महासमुंद जाते समय सालर में मंडल कांग्रेस अध्यक्ष निराकार पटेल (मुन्ना ) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री व खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
स्वागत पश्चात पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने सालर, कनकबीरा कांग्रेस मंडल कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन किया एवं मंडल कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। साथ में क्षेत्र की विधायक उत्तरी जांगड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार उपस्थित रहे।
क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरजा पटेल, रामलाल पटेल, रमेश पटेल, नारायण गोस्वामी, श्रवण पटेल, सतधनु सारथी, संतोष चौहान,रामु, नकुल, प्रमोद मिश्रा, बबलू बहिदार, भूपेंद्र ठाकुर, राजकमल अग्रवाल, विजय सिदार, दुर्गेश अजय, रमेश खूंटे,भागीरथी,विकास पटेल, सालिक पटेल, नरेश पटेल,सरपंच ग्रापं सालर क्रांति उज्ज्वल सारथी जादू लाल सारथी एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहे।
युवा साथियों में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेयी, एन.एस.यू. आई जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा , डिलेश्वर पटेल, गज्जू यादव, देवनंद, उमाशंकर, धर्मेंद्र (मुन्ना ), मोहनदास, सोहन दास, एनएसयूआई अध्यक्ष बरमकेला दुर्गेश पटेल,चिंटू सिदार, भरत सिदार, दीपक पटेल, रोशन पटेल, चिंटू , गुलाब साहू, मनीष पटेल, गोपाल कृष्णा, अभिषेक यादव, जयलाल पटेल, हितेश पटेल, चुरामणी श्रीवास, राजू सिदार, बबलू सिदार, कमलेश साहू, संजय पटेल, अभय पटेल समेत सैकड़ो युवाओं की रही मौजूदगी। कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने में जपंसभापति विजय विक्की पटेल , युकां जिला उपाध्यक्ष मयंक पटेल, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष सुनील पटेल , एनएसयूआई विधान सभा अध्यक्ष अंकित पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


