राजनांदगांव

गांजा बेचने वाले नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार
09-Mar-2026 3:53 PM
गांजा बेचने वाले नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 मार्च।
मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11.08 ग्राम गांजा और नगदी रकम और एक मोबाइल जब्त किया। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में अवैध रूप से नशीले पदार्थों गांजा, शराब व टेबलेट की बिक्री में संलिप्त लोगों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 8 मार्च को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा पुराना गौरीनगर रेल्वे फाटक के पास राजनांदगांव में घेराबंदी कर पवन तलकाई  29 वर्ष साकिन 16 खोली स्टेशनपारा एवं शक्ति नेताम 26 वर्ष साकिन गौरीनगर सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा। जिसके कब्जे से 11.08 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 600 रुपए, गांजा बिक्री के नगदी रकम 1610 रुपए एवं टच स्क्रीन मोबाइल कीमती 10 हजार रुपए को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 149/26 धारा 20 (बी) (।।)  ए, 29, नारकोटिक्स एक्ट एवं 77 किशोर न्याय अधिनियम पंजीबद्व कर मामले में 02 आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


अन्य पोस्ट