राजनांदगांव

पुण्यतिथि पर कल भव्य आयोजन
09-Mar-2026 3:48 PM
पुण्यतिथि पर कल भव्य आयोजन

राजनांदगांव, 9 मार्च। मोहला-मानपुर-अं. चौकी जिल के मोहला में गोंड समाज केंद्र सुवरबोड द्वारा कल 10 मार्च को 360 परगना व 14 ढ़ के मालिक, पूर्व जमींदार स्व. कर्मवीर लाल श्याम शाह महाराज की पुण्यतिथि पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को यादगार बनाने समाज द्वारा आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन भी किया गया है। जिसमें गोंड समाज के 04 जोड़े सामाजिक रीति-रिवाज और नीति-नियमों के अनुसार परिणय सूत्र में बंधेंगे।


अन्य पोस्ट