राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 मार्च। भाई और पिता से गाली-गलौज व मारपीट कर प्रार्थिया की चुन्नी खींचकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने शिकायत के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने बसंतपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 मार्च को रात्रि लगभग 1.30 बजे आरोपी पवन गोंड़ 27 वर्ष निवासी राजीव नगर द्वारा उसके पिता एवं भाई को गंदी-गंदी गालियां देते हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई। इसी दौरान आरोपी ने प्रार्थिया को बेईज्जत करने की नीयत से उसके पहने हुए चुन्नी को खींचकर उसके साथ छेड़छाड़ की। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 121/2026 धारा 74, 296, 115(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर घेराबंदी करते आरोपी पवन गोड को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया। जिसके पश्चात उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। बताया गया कि आरोपी पवन गोड आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है। जिसके विरुद्ध थाना बसंतपुर में हत्या एवं मारपीट के प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं।


