राजनांदगांव
पूर्व पार्षद मधु बैद का सम्मान
09-Mar-2026 3:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महापौर-पूर्व सांसद ने किया सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 मार्च। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व पार्षद मधु बैद का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके में नगर निगम के महापौर मधुसूदन यादव और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने गर्मजोशी के साथ सम्मान किया। राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में मधु बैद हमेशा सक्रिय रही है। पूर्व पार्षद होने के नाते उनकी हमेशा जवाबदेही रही है कि वह अपने समक्ष आने वाले समस्याओं का फौरन निराकरण करती है। साथ ही सामाजिक दायित्व का भी वह बखूबी निर्वहन करती है। स्थानीय पुष्पवाटिका के योगा हॉल में महापौर श्री यादव और पूर्व सांसद श्री सिंह ने श्रीमती बैद का तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच सम्मान किया। मधु बैद को उनकी बेहतर भागीदारी की वजह से सम्मानित किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


