राजनांदगांव

युगांतर के श्रीधर और पुलकित बने सीए
09-Mar-2026 3:42 PM
युगांतर के श्रीधर और पुलकित बने सीए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 मार्च।
युगांतर पब्लिक स्कूल के छात्र श्रीधर माहेश्वरी और पुलकित जैन ने सीए एक्जाम में शानदार सफलता अर्जित की है। ये दोनों छात्र सीबीएसई 12वीं बोर्ड की विद्यालय की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ इस एक्जाम में भी उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। इन विद्यार्थियों ने साबित कर दिया है कि सफलता के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है, क्योंकि उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा के बल पर इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा को उत्तीर्ण किया। उनकी यह उपलब्धि कई वर्षों के अनुशासन, धैर्य और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 उल्लेखनीय है कि इन दोनों विद्यार्थियों ने न केवल लेखांकन सिद्धांतों की गहरी समझ का प्रदर्शन किया, बल्कि उल्लेखनीय समस्या-समाधान कौशल और विश्लेषणात्मक सोच का भी प्रदर्शन करते यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इन विद्यार्थियों ने तरूण कुमार महापात्रा, दीप्ति बिंदल, भावा रमेश, कंचन सोहल के मार्गदर्शन में यह शानदार सफलता अर्जित की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर और प्रबंध समिति ने इन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते बधाई दी।


अन्य पोस्ट