राजनांदगांव

गौठानों की बुरी दशा पर भडक़े प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष
23-May-2023 3:56 PM
गौठानों की बुरी दशा पर भडक़े प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष

मुंजाल-पाथरी गौठानों का किया निरीक्षण, कहा - भ्रष्टाचार के लिए बनी योजना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 मई।
चलबो गौठान-खोलबो पोल अभियान के तहत मंगलवार को प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष भरत वर्मा ने मुंजाल और पाथरी स्थित गौठान का निरीक्षण किया। गौठानों की बुरी दशा देखकर उन्होंने नाराजगी जताते प्रदेश कांग्रेस सरकार पर वित्तीय गड़बडिय़ों का ठिकरा फोड़ते कहा कि यह योजना भ्रष्टाचार करने के लिए बनाई गई। 

श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार गौठान योजना के माध्यम से 1300 करोड़ का भ्रष्ट्राचार किया है। भाजपा लगातार आरोप लगाते रहे हंै कि इस प्रदेश में नरवा-गरवा-घुरवा योजना कही भी सफल नहीं है, लेकिन प्रदेश में बैठी भूपेश सरकार लगातार जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा गांव-गांव जाकर गौठान का निरीक्षण कर रहे हैं। धरातल में कहीं भी गौठान में गौमाता नहीं है। जैविक खाद के नाम पर कंकड़ पत्थर मिट्टी युक्त खाद को किसानों को जबरदस्ती सोसायटी में ऋण लेने पर तीन बोरा खाद दे रहा है। जबकि किसान यह खाद को लेने से इंकार करने के बावजूद जबरन सोसायटियों के माध्यम से जैविक खाद दे रहे हैं। जबकि भूपेश सरकार प्रत्येक गौठान में 19 लाख रुपए का काम किया है। गौठान में जाने पर यह राशि से आधा कार्य भी नहीं हुआ है। 

गौठान समिति गठन के नाम से कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं का चयन किया है, ताकि राशि का बंदरबाट किया जा सकें। राज्य सरकार इस मद से पैसा नहीं दिया है, यह कार्य केन्द्र की राशि से मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, 14वॉ वित्त, 15वॉ वित्त एलडब्ल्यूई ग्रामीण, डीएमएफ जैसे योजनाओं से गॉव का विकास होना था, लेकिन राज्य सरकार के दबाव से यह राशि को गौठान में खर्च कर दिया है। राज्य सरकार प्रत्येक गौठान में 300 जानवर रखने का नियम है, और प्रत्येक गौठान में प्रतिमाह गौमाता के रख-रखाव के नाम पर 10,000 रू. का भुगतान प्रतिमाह कर रहे है, लेकिन एक भी गौठान में गौमाता नहीं है और इस राशि का बंदरबाट कर रहे है। जबकि भूपेश सरकार रोका-छेका के नाम पर करोड़ों रुपए विज्ञापन पर खर्च कर रहे है, लेकिन धरातल में यह योजना नहीं है।

श्री वर्मा ने आरोप लगाते कहा कि भूपेश सरकार के माध्यम से जितना भी गौठान का निर्माण हुआ है उसका केन्द्रीय जांच एजेंसी से जॉच कराने की मांग करता है, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके। 


अन्य पोस्ट