राजनांदगांव

अवैध प्लाटिंग, कलेक्टर संज्ञान में लें-ओस्तवाल
11-Jan-2026 5:34 PM
 अवैध प्लाटिंग, कलेक्टर संज्ञान में लें-ओस्तवाल

राजनांदगांव, 11 जनवरी। पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने एक पत्र के माध्यम् से जिले के कलेक्टर से यह मांग की है कि जहां एक ओर जिले के कलेक्टर अवैध प्लाटिंग करने वाले भूमि स्वामियों आदि के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े निर्देश रोज जारी कर रहे है और उसके तहत् 28 दिसंबर को राम दरबार मंदिर के बाजू विभिन्न खसरों के भूमि स्वामियों की ध्वस्त किया गया और अवैध प्लाटिंग की समाचार पत्रों में बड़ी-बड़ी फोटो प्रकाशित करवाई गई।  वहीं दूसरी ओर निगम प्रशासन में बैठे कुछ भ्रष्ट अधिकारियों,भवन विभाग के कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों के द्वारा राम दरबार मंदिर के पीछे और लखोली वार्ड कौरिन भाटाए शांति विजय रेजिडेंस आदि क्षेत्रों में कलेक्टर के दिशा निर्देश पर अवैध प्लांटिंग बुलडोजर चलवाकर नाला-नाली सडक़ आदि तो ध्वस्त कर दिया गया लेकिन नगर निगम के  आयुक्त और भवन विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा आज दिनांक तक अवैध प्लांटिंग करने वाले भूमि स्वामियों का ना तो नाम उजागर किया गया ना ही उन लोगों के खिलाफ  कोई कार्यवाही की, और ना ही अवैध प्लांटिंग की नोटिस कोई जारी नहीं की जा रही है।

 इसके पीछे जिले के कलेक्टर को गंभीर होना होगा क्योंकि जिस तरह नगर निगम में भ्रष्टाचार और शासन के नियम विरूद्ध कार्य करने का जो खेल कुछ भ्रष्ट लोगों के द्वारा किया जा रहा है। राजनांदगांव की जनता के बीच जनमानस में जिले के कलेक्टर  जितेन्द्र यादव की छवि एक तेज तर्रार और ईमानदार अधिकारी के रूप में जो कम समय में उभर कर आई है उसे निगम में बैठे जो भ्रष्ट अधिकारियों के द्वारा छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है वह उचित नही है।
 क्योंकि जिले के कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगों के खिलाफ  जांच करवाकर  सख्त कार्यवाही का आदेश जारी किया है। लेकिन निगम के अधिकारी लेन.देन करके जो मामलों को दबाया जा रहा है वह उचित नही है और यदि लेन-देन नही हो रहा है तो 10 दिनों से राम दरबार मंदिर के बाजू आदि क्षेत्रों अवैध प्लाटिंंग करने वालों के खिलाफ नोटिस क्यों जारी नही की गई। इसका जवाब जिले के कलेक्टर के सामने रखें।


अन्य पोस्ट