राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 जनवरी। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाये जाने कार्यवाही पर नगर निगम सख्ती बरत रही है और प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर कार्यवाही कर रही है।
इसी कड़ी में आज प्रतिबंधित प्लास्टिक का विक्रय करने एवं उपयोग करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही करते हुये 3 थोक प्लास्टिक विक्रेताओ सहित 12 दुकानों पर 9 हजार रूपये जुर्माना कर 12.5 किलो पालीथिन जप्त करने की कार्यवाही किये। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडे कदम उठा रही है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम द्वारा भी प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ साथ मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है, नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।
शासन मंशानुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने प्रतिदिन समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जा रही हैै। कार्यवाही की कड़ी में आज पुराना गंज चौक एवं कामठी लाईन में निगम का अमला ने अभियान चलाकर 3 थोक प्लास्टिक विक्रेताओं में कांकरिया, बजाज एवं साई प्लास्टिक के अलावा 12 दुकानों व फल विक्रेताओं पर कार्यवाही कर 9 हजार रूपये जुर्माना वसूल 12 किलो 5 सौ ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त की गई। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।


