राजनांदगांव

गौ-तस्करी और आपराधिक मामलों को लेकर ग्रामीणों को दी समझाईश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 मई। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में गौ तस्करी रोकने पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है। इसके साथ ही नक्सल क्षेत्रों में हमर बेटी- हमर मान अभियान चलाया गया। इसके साथ ही अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने पुलिस के साथ ग्रामीणों ने भी कमर कस लिया। अभियान के अंतर्गत साल्हेवारा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम नचनिया, भाजीडोंगरी, लालपुर, सरईपतेरा में महिला सुरक्षा के लिए ग्रामीणों के मोबाइल में अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराकर रजिस्टर्ड करवाया गया और हमर बेटी हमर मान अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत खाण्डे के मार्गदर्शन में 21 मई को थाना प्रभारी उप निरीक्षक रामनरेश यादव के नेतृत्व में हमराह स्टॉफ के थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने के लिए सामाजिक बुराईया जैसे अवैध रूप से शराब बिक्री, जुआ, सट्टा एवं गौ तस्करी के अपराध से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है, को ध्यान में रखते गौ तस्करी के अपराध पर लगाम लगाने गांव-गांव में पहुंचकर नागरिकों को जागरूक करने का अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के तहत साल्हेवारा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम नचनिया, भाजीडोंगरी, लालपुर, सरईपतेरा में गौ तस्करी की अपराध को रोकने हेतु उक्त गांवों में लोगों को जागरूक किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार गौ तस्करी के अपराध की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की समझाईस दिया गया तथा ग्रामीणों ने जागरूकता अभियान में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया एवं अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने पुलिस के साथ कमर कसा। प्रदेश में चलाये जा रहे हमर बेटी हमर मान अभियान के तहत लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। साथ में वर्तमान में मोबाईल के माध्यम से हो रहे सायबर ठगी के संबंध में लोगों को बचने के उपाय एवं अन्य सायबर संबंधी जानकारी दी गई।