राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 फरवरी। डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू की पत्नी जयश्री साहू को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 5 लाख रूपए दिए जाने के मामले मेें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि इस विषय पर उन्हें जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में जानकारी आने पर ही वह अधिकृत रूप से कह जाएगें। विधायक दलेश्वर साहू द्वारा अपने पत्नी के नाम पंजीकृत संस्था को अनुदान के तहत 5 लाख रूपए दिए जाने का मामला पिछले तीन दिन से सुर्खियों में है।
मिली जानकारी के अनुसार नए कांग्रेस भवन निर्माण का जायजा और कांग्रेस के शहर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेेने पहुंचे श्री मरकाम ने कहा कि स्वेच्छानुदान में बंटरबाट किए जाने की जानकारी नहीं होने के कारण वह जवाब नहीं दे पाएंगे।
विधायक दलेश्वर साहू ने पत्नी के अलावा कई रसूखदार लोगों भी राशि दी है। विधायक के इस कदम को लेकर कांग्रेेस में मतभेद की स्थिति बन गई है। प्रदेश अध्यक्ष मरकाम के इस पर अनभिज्ञता जाहिर करने के बयान से पार्टी का एक खेमा हैरान भी है। मरकाम की इस कदम को चुप्पी के तौर पर देखा जा रहा।
नए कांग्रेस भवन से लडेंगे विस चुनाव
प्रदेशाध्यक्ष मरकाम ने कहा दो साल बाद प्रस्तावित विधानसभा चुनाव नए कांगे्रस भवन से ही संचालित होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष में से दो साल कोरोनाकाल में बीत गया। इसके बाद भी सरकार ने कई चुनौतियों को पार कर राज्य का विकास किया। सरकार ने सर्वागीण विकास की भावना लेकर हर वर्ग हित में क्रांतिकारी निर्णय लिए। उन्होनें कहा कि नए कांगे्रस भवन का काम तेजी से चल रहा है। वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव नए भवन से ही लड़ा जाएगा। मरकाम ने सत्ता-संगठन में बेहतर तालमेल होने का दावा करते कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अगुवाई में जन-जन तक योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है।