धमतरी

महानदी की स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी-ऋ षभ
05-Jul-2021 6:57 PM
 महानदी की स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी-ऋ षभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी,  5 जुलाई। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को प्रदेश में वृक्षारोपण व स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला भाजपा के आह्वान पर गंगरेल मंडल के ग्राम रुद्री में रुद्रेश्वर महादेव रुद्री घाट में स्वच्छता का कार्य एवं वृक्षारोपण गंगरेल मंडल के तत्वावधान में किया गया।

रुद्री घाट में स्वच्छता का कार्य करते हुए सभी भाजपाइयों ने संकल्प लिया कि महानदी को हमेशा स्वच्छ एवं सुंदर बनाएंगे, प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार कर के नदियों को स्वच्छ रखेंगे।

भाजपा गंगरेल मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन ने घाट की सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नदियों में जमी गंदगी को हटाने के लिए शासन-प्रशासन से भी मांग की जाएगी, नदी तालाब हमारे धरोहर हैं उनको स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। देवांगन जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव ही स्वच्छता पर जोर देते आई है, अब प्रत्येक सप्ताह में महानदी घाट की सफाई पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

महानदी घाट की सफाई में जिला उपाध्यक्ष श्यामा देवी साहू, गंगरेल मंडल अध्यक्ष ऋ षभ देवांगन, भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, जिला महामंत्री महिला मोर्चा मोनिका देवांगन, जिपं सदस्य खूब लाल ध्रुव, जनपद सदस्य जागेंद्र साहू, गंगरेल मंडल महामंत्री अमित साहू, गंगरेल मंडल कोषाध्यक्ष तामेश साहू, रुपाली ध्रुव महिला मोर्चा महामंत्री गंगरेल मंडल, कीर्तन साहू युवा मोर्चा महामंत्री गंगरेल मंडल,  नरेश साहू आदि कार्यकर्ताओं ने महानदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट