धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 3 जुलाई। धमतरी जिला के सर्व आदिवासी समाज नवीन कार्यकारिणी जिला संगठन में तहसील आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज नगरी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, युवा समाजसेवी सुरेन्द्र राज ध्रुव को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिए जाने पर क्षेत्रवासियों के साथ सामाजिक जनों ने भी हर्ष व्यक्त किया है।
प्रांताध्यक्ष अजजा शासकीय कर्मचारी विकास संघ आर.एन.ध्रुव, सर्व आदि. समाज एवं शासकीय कर्म.विकास संघ धमतरी जिलाध्यक्ष जीवराखन लाल मरई, पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष राजाराम मंडावी, जिपं सदस्य मनोज कुमार साक्षी, पूर्व जनपद अध्यक्ष माधवसिंह ठाकुर मगरलोड, सर्व आदि. समाज तह. नगरी अध्यक्ष उमेश देव,जगन्नाथ मंडावी मगरलोड, अजजा शासकीय कर्मचारी विकास संघ तह.अध्यक्ष सुरेश ध्रुव नगरी, रोहित कुमार दिवान मगरलोड, आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज तह.अध्यक्ष छेदप्रसाद कौशिल, महासचिव नरेश छेदैहा, गोंड़वाना समाज तहसील अध्यक्ष रामप्रसाद मरकाम, नगरी, सर्व आदि.समाज प्रदेश युवा प्रभाग उपाध्यक्ष वेदप्रकाश ध्रुव, युवा प्रभाग जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार कुंजाम, जनपद सदस्य बंशीलाल सोरी दुगली, हरख राम मंडावी, सुरेन्द्र ध्रुव,बिन्दा नेताम, साधुराम नेताम, स्कंद ध्रुव, तेजेन्द्र कुंजाम, देवराज नेताम, नीलू छेदैहा, अरविंद ध्रुव, संतकुमार नेताम सहित जिले के समाजिकजनों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी एवं नई पारी के लिए सुरेन्द्र ध्रुव को शुभकामनाएं दी है।