धमतरी

मरकाम ने धमतरी में किया रोका-छेका अभियान शुरू
02-Jul-2021 6:49 PM
मरकाम ने धमतरी में किया रोका-छेका अभियान शुरू

रोका-छेका छत्तीसगढ़ की पुरानी परंपर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 2 जुलाई।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम कोडग़ांव जाने के दौरान धमतरी कांग्रेस कार्यालय में रुके जहां कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। 

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने 2 साल के सफल कार्यकाल में कांग्रेस के हर कार्यकर्ताओं का सहयोग बताया व कार्यकर्ताओं से सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने जनप्रतिनिधियों को लगातार अपने क्षेत्र के दौरा करने की बात कही साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे हैं। आउटरीच प्रोग्राम के बारे में समीक्षा की प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आउटरीच प्रोग्राम के तहत कोरोना महामारी से प्रभावित घर परिवारों के आर्थिक स्वास्थ्यगत वास्तविक स्थिति के आंकलन के उद्देश्य से अधिक से अधिक गांव वार्ड में पहुंच कर घर परिवार की सर्वे किया जाना है।

तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की महत्वपूर्ण योजना रोका छेका अभियान का शुभारंभ ग्राम परसतराई गोठान पहुचकर किया। रोक छेका अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से और प्रदेश अध्यक्ष ने गोठान के बाहर सडक़ों, खेतों में घूम रहे गायों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गोठान में लाया और बताया कि खरीफ फसल को खुले पशुओं की चराई से बचाने के लिए रोका छेका अभियान चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत गांवों में खरीफ फसलों की मवेशियों से सुरक्षा हो पाएगी, साथ ही खुले में घूमने वाले पशुओं पर रोकथाम होगी। 

रोका-छेका छत्तीसगढ़ की पुरानी परंपरा है। इसके जरिए संकल्प लिया जाता है कि खरीफ फसलों की खेती के दौरान सभी लोग अपने मवेशियों को बाड़े और गौठान में ही रखेंगे। राज्य सरकार द्वारा लगातार किसानों को दलहनी-तिलहनी, सब्जी, फल की खेती समेत फसल उत्पादकता के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अगर राज्य में बारहमासी खेती को बढ़ावा देना है, तो पशुओं से फसलों की सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए रोका-छेका योजना चलाई जा रही है। इस योजना की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए खास कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, सिहावा विधायक लक्ष्मी धु्रव, महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, अरविंद दोषी, सभापति अनुराग मसीह, पंकज महावर, विजय प्रकाश जैन, आनंद पवार, जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू, आलोक जाधव, सलीम रोकडिय़ा, हरमिन्दर छाबड़ा, गोविंद साहू, कविता बाबर, घनश्याम साहू, ईश्वर देवांगन, आकाश गोलछा, तारिक रजा कादरी, अखिलेष दुबे, मुकेश कोसरे, आशीष शर्मा सूर्यप्रभा चेट्यिार, भरत नाहर, एल.एल. धु्रव, प्रमोद साहू, आशीष थिटे, तनवीर कुरैषी, राजेश चन्द्राकर, निखिलेश देवांन, विषु देवांगन, विरू महाजन, दिपक सोनकर, मंजीत छाबड़ा, अम्बर चन्द्राकर, युवराज षर्मा, मोहित देवांगन, कृष्णा मरकाम, गौरी शंकर पाण्डेय, योगेश शर्मा, दयाराम साहू, सैंकी छाबड़ा, गुरू गोपाल गोस्वामी, गौतम वाधवानी, पेखन लाल साहू, मनोज साहू, देवेन्द्र अजमानी, करण चन्द्राकर, सूर्याराम पवार, ओंकार साहू, तोमेश साहू, गीतराम सिन्हा, मुकेश साहू, आलोक पाण्डेय, आषुतोष खरे जनपद सदस्य रोशनी पवार, सरपंच मोनिका नेताम लोहर्सी, सरपंच परमानंद अडिल परस्ताराई, सरपंच दिनेश सिन्हा, दीनबंधु साहू, उत्तम साहू, सुरेश सिन्हा, मनहरण साहू, पंकज साहू, विन्नू साहू, अनिरुद्ध साहू, कुबेर गंजीर, पीताम्बर साहू आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट