धमतरी

मरकाम के 2 वर्ष पूरे होने पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान
30-Jun-2021 9:41 PM
मरकाम के 2 वर्ष पूरे होने पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
धमतरी, 30 जून।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के  सफलता पूर्वक 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें धमतरी विधानसभा अंतर्गत वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान कर संगठन में दिए गए उनके अविस्मरणीय योगदान को याद कर उनके सतत मार्गदर्शन प्राप्त करने आशीर्वाद लिया गया। 

कार्यक्रम में जीवराखन साहू, केजलाल साहू, समारू राम, लखन निर्मलकर, जीवधन साहू, रैनसिंग निर्मलकर, विजय शंकर दीक्षित, किशन साहू, माखन साहू, पोषन साहू, भगवान सिंह सोनवानी, राजाराम निर्मलकर, सतीश मशीह, रामजी देवांगन, हीरा गोड़, यूसुफ रजा, शांति सपहा, विजय साहू, झड़ी राम सिन्हा, गणेश राम सिन्हा, फगवाराम पटेल, दौलत ठाकुर, जगदीश साहू, जगनुराम ठाकुर, रामा कुर्रे, बलवंत राव पवार, बलदाऊ प्रशाद त्रिवेदी, मायाराम साहू, संतु पटेल, इस्माइल तंवर, यूसुफ रिज़वी, रामानंद महार, फागुराम साहू, जानकी बाई, हरीश चंद्र, भागीरथी सोनकर, रामनाथ यादव, रिखीराम ध्रुव, छन्नू लाल देवांगन का साल श्रीफल व कांगेस का साफ़ा व तिलक लगाकर सम्मान किया गया।
 
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसियों ने अपने उद्बोधन में पुराने दिनों को याद करते हुए अपने अनुभवों को युवाओं के बीच रखें और कहा कि कांग्रेस एक बलिदानों की पार्टी है। संगठन के लिए हमारी मार्गदर्शन हमेशा से बना रहा है और बना रहेगा। हमारा आशीर्वाद आप सभी के साथ है।

जिलाध्यक्ष ने वरिष्ठजनों को प्रणाम करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संगठन मोहन मरकाम के नेतृत्व में मजबूती के साथ सार्थक रूप से उभरा है, उनके 2 वर्ष का यह कार्यकाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में ऊर्जा का संचार करने वाला रहा है, वहीं पूरे छत्तीसगढ़ में संगठन की मजबूती के रूप में इसे देखा जाने लगा है। ऐसे समय में जब राज्य में आपकी सरकार हो तो संगठन के मुखिया का दायित्व निभाना और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। 

सरकार से कार्यकर्ताओं की अपेक्षाएं और सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जवाबदेही में सामंजस्य बैठाना सचमुच चुनौती पूर्ण था। मरकाम की राजनीतिक परिपच्ता और पार्टी के प्रति समर्पण ही है, जिसने सत्ता और संगठन के बीच सामंजस्य बनाया मरकाम के नेतृत्व में पहले दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव, फिर चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव, राज्यसभा चुनाव और फिर ऐतिहासिक मरवाही उपचुनाव को हमने अब तक के सबसे बड़े अंतर से प्रचंड जीत दर्ज की। जिसमें तीनों उपचुनाव, सभी 10 नगर निगमों में कांग्रेस महापौर, 20 जिला पंचायत अध्यक्ष एवं दोनों राज्यसभा सीट पर निर्विरोध कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हासिल की है। 

मोदी सरकार के खिलाफ धरना, प्रदर्शन, राजभवन घेराव से लेकर महामहिम को ज्ञापन सौंपने तक, हम हमेशा मरकाम के नेतृत्व में अग्रणी भूमिका में रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में आने वाला विधानसभा चुनाव 2023 में जिले के तीनों विधानसभा में जीत हासिल कर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। 

महापौर विजय देवांगन ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से ही आज हम पहली बार निगम में चुनकर आये है।  मैं निगम के सभी पार्षदों की ओर से आपका चरण छूकर प्रणाम करता हूं। 

पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे आपका सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ। आज आप सभी के आशीर्वाद से मन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष सोनवानी ने कहा कि हमारा कांग्रेस परिवार एक बहुत बड़ी परिवार है। जिनमें युवा साथियों का जोश व आप वरिष्ट के मार्गदर्शन से आने वाले विधानसभा चुनाव में हम धमतरी के तीनों सीट पर विजय प्राप्त करंगे। मंच संचालन महामंत्री आलोक जाधव ने किया। 
इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री लोहाना, महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिपं अध्यक्ष कांति सोनवानी जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, सलीम रोकडिया, जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू, आनंद पवार, हरमिंदर छाबड़ा, करण चन्द्राकर, घनश्याम साहू, इस्वर देवांगन, आकाश गोलछा, अरुण चौधरी, कृष्ण कुमार मरकाम, दयाराम साहू, अम्बर चन्द्राकर, अवैश हासमी, सूरज गहरवार, केंद्र कुमार पेनदरिया, तनवीर कुरेशी, नीलू पवार, ममता शर्मा, सोमेश मेश्राम, लुकेश्वरी साहू, आशुतोष खरे, सुखदेव नेताम, जावेद खत्री, सलीम रिज़वी, नज़ीर अली सिद्दिकी, उदितनारायण साहू, मोहित देवांगन, योगेश शर्मा, मोहन जांगड़े, बलवंत गायकवाड़, मनीष जैन, लीलाराम ध्रुव, वसीम खिलची, तोमेश साहू, ललित यादव, राजेन्द्र यादव, आकश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट