धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 27 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक जांजगीर नारायण चंदेल ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया।
आपातकाल की बरसी पर धमतरी जि़ला भाजपा द्वारा आहुत काला दिवस और संगोष्ठी के कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए श्री चंदेल ने कहा कि आपातकाल में दमन, दबाव, ज़बरिया नसबंदी करके लोकतंत्र और संविधान के रक्षकों को प्रताडि़त करने का काम तत्कालीन केंद्र और राज्य सरकारों ने देशभर में किया।
जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि ठाकुर ने कहा कि आपातकाल में जो यातना भारत की जनता ने झेली है वह दर्द आज भी लोगों द्वारा भुलाए नहीं भूलता , उस 19 महीने का जो दर्द है वो आज भी लोगों की जहन में है ।1975 में कांग्रेस द्वारा देश पर थोपे गए आपातकाल के दिनों के जख्मों को आज भी देश नहीं भूला है। कांग्रेस ने हमेशा सत्ता के लिए लोकतंत्र का गला घोंटा है।
आपातकाल के संगोष्ठी कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक रामचंद्र देवांगन के नेतृत्व में पूर्व सैनिक चेतन कुमार सिन्हा, भूषण कुमार साहू, मनहरण लाल साहू, रविंद्र कुमार साहू ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर श्री नारायण चंदेल जी के सामने भाजपा की सदस्यता ली।
जिला कार्यालय में संगोष्ठी कार्यक्रम में विधायक रंजना साहू , पूर्व जिलाध्यक्ष रामू र?हरा , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीतेश गांधी, जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी, प्रदेश संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ महेंद्र पंडित , सरला जैन , मंडल अध्यक्ष द्वय ऋषभ देवांगन, विजय साहू, जिला संवाद प्रमुख शिवदत्त उपाध्याय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वीथिका विश्वास , मोनिका देवांगन , प्रदेश पदाधिकारी युवा मोर्चा कीर्तन मीन पाल , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी, मंडल महामंत्री अखिलेश सोनकर, सुशीला तिवारी , ईश्वरी नेताम, पवित्रा दीवान, सीमा चौबे, रेशमा शेख, रितु साहू, कृष्णा गोस्वामी , कैलाश सोनकर, अविनाश दुबे, आकाश पांडे , हर्ष अग्रवाल, कोमल यादव, जितेन पटेल, जितेश सिन्हा , प्रेम साहू , डोमार, साहू , यश गांधी, कीर्तन साहू आदि ने आपातकाल के विषय में वक्तव्य सुना।
संगोष्ठी का संचालन जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा ने किया और आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी ने किया।।