धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 24 जून। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा गंगरेल मंडल के अछोटा में आज वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष ऋषभ देवांगन ने कहा कि अखंड भारत के स्वप्न दृष्टा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान दो प्रधान दो निशान के विरोध में जो आंदोलन किया था और अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी थी, उसको मूर्त रूप देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने धारा 370 और 35ए हटाकर उस स्नप्न को साकार किया। साथ ही कहा कि 23 जून से लेकर सप्ताह भर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को पूरे भारतवर्ष में इस तरह का पर्यावरण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करके मनाया जाता है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ऋ षभ देवांगन, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश गोलछा, प्रदेश मंत्री अनुसूचित जन जाति मोर्चा खूब लाल धरुव जिला महामंत्री महिला मोर्चा मोनिका देवांगन मंडल उपाध्यक्ष नरेश यादव मीना यादव महामंत्री अमित साहू कोषाध्यक्ष तामेश साहू पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामचंद्र देवांगन महिला मोर्चा महिला मंडल अध्यक्ष पवित्रा दीवान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेंद्र सिन्हा महामंत्री कीर्तन साहू धरमराज सिन्हा महिला मोर्चा महामंत्री रूपाली ध्रुव किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मया राम यादव मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अनीश देवांगन पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल महामंत्री तरुण देवांगन कैलाश देवांगन धनुष साहू वरिष्ठ निर्भय यादव लीला राम साहू प्राची देवांगन नविता देवांगन गणेशराम बंजारे सोहन लाल यादव हीरूनेताम और बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।