धमतरी

नगरी, 24 जून। वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ.सुरेश चंद्र सार्वा का रायपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज नगरी के मुक्तिधाम में किया गया। वे अपनी पत्नी, दो पुत्रों, एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए।
उनके निधन पर सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव, पीसीसी सदस्य लखन लाल धु्रव, पूर्व विधायक गण अंबिका मरकाम, पिंकी शाह, श्रवण मरकाम, अशोक सोम, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला,नागेंद्र शुक्ला, मोहन नाहटा, रामगोपाल साहू, हृदय साहू, भूषण साहू, कैलाश प्रजापति, करण चंद्राकर, राजेंद्र सोनी, अजय नाहटा, रूद्रप्रताप नाग,भरत निर्मलकर, पेमन स्वर्णबेर, नरेश छैदेहा, अनिरुद्ध साहू, दुर्गेश साहू, गगन नाहटा, टेश्वर धु्रव, पंकज धु्रव, लक्ष्मी साहू, सचिन भंसाली, हरीश साहू सहित नगरवासियों ने शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।