धमतरी

तन की सुदृढ़ता, मन की शुद्धता का प्रमाणित चिकित्सा पद्धति है योग-रंजना
21-Jun-2021 5:52 PM
तन की सुदृढ़ता, मन की शुद्धता का प्रमाणित चिकित्सा पद्धति है  योग-रंजना

धमतरी, 21 जून। वर्तमान समय के भागम भाग भरी व्यस्तता पूर्ण जीवन शैली में स्वस्थ रहने के लिए यदि कोई प्रमाणित चिकित्सा पद्धति है तो वह है योग, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने शरीर को मजबूती प्रदान करते हुए निरोगी तो रखता ही है, साथ ही साथ विभिन्न आसनों के माध्यम से मन की स्वच्छता भी शरीर में संचारित होती है। उक्त बातें विधायक रंजना डिपेंद्र साहू द्वारा 7वें योग दिवस के अवसर पर कही है।   योग दिवस की बधाई भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, महामंत्री कविंद्र जैन, नगर निगम पूर्व सभापति व पार्षद राजेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिथिका विश्वास, महेंद्र पंडित, दमयंती गजेंद्र, रेशमा शेख, गंगा प्रसाद, दिलीप पटेल, प्रकाश शर्मा, रितिका यादव, ममता सिन्हा, चंद्रकला पटेल, केवल साहू, नील पटेल, शरद साहू, डीपेंद साहू, आवेश शाह ने दी है।


अन्य पोस्ट