‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 25 दिसंबर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसियां का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम टेंगना में आयोजित किया गया। जिसके समापन अवसर पर क्षेत्र के विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने शिरकत की।
सिहावा विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वर्तमान परिवेश, राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में स्वयंसेवकों से आह्वान किया। इस योजना के माध्यम से आप में भाईचारा, स्नेह, अनुशासन, समय की पाबंदी जैसे गुणों का विकास होता है, साथ ही अपना व्यक्तित्व नेतृत्व कर्ता के रूप में निखरता है ।मुझे आशा है आप लोग इस योजना से लाभ लेकर स्वस्थ एवं सफल नेतृत्वकर्ता बनेंगे। उन्होंने बच्चों द्वारा किए गए रचनात्मक कार्य, गली सफाई, पेयजल स्थल की सफाई, नाली निकासी, वृक्षारोपण ,बागवानी निर्माण, विद्यालय की सौंदर्यीकरण, पैरादान तथा नशा मुक्ति, साक्षरता ,मतदाता जागरूकता, जैविक खाद, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण जैसे किए गए जागरूकता अभियान की जमकर तारीफ की। स्वयंसेवकों के मांग में भी उन्होंने सहज भाव पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
विशेष अतिथि के रूप में मनोज साक्षी सभापति जिला पंचायत ने भी अपने विद्यार्थी जीवन में श्रेष्ठ स्वयंसेवक बनकर समाज सेवा की ओर आगे बढऩे की प्रेरणा के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की तारीफ किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीना बंजारे सभापति जिला पंचायत ने विद्यार्थियों से आश्वस्त किया कि वे उनके विद्यालय की समस्याओं का हर संभव निदान करेंगे।
इस अवसर पर मालती ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत गोरेगांव ने रासेयो को गोदरेज अलमारी समर्पित किया तथा सभी स्वयंसेवकों को पेन, डायरी प्रदान किया। ग्राम वासियों ने भी सभी स्वयंसेवकों के लंच बॉक्स सहित रासेयो हेतु स्टील ड्रम एवं मां सरस्वती की प्रतिमा स्वामी विवेकानंद की आदम कद का चित्र सहित शील्ड प्रदान किए।
विशेष योगदान के लिए प्राचार्य एम एल नेताम, कार्यक्रम अधिकारी नीरज सोन ,सहायक कार्यक्रम अधिकारी यशपाल साहू ,ऋषिकेश साहू को भी पेन डायरी, शाल श्रीफल से नवाज कर सम्मान किया।
मुख्य अतिथि ने भामिनी, कंचन ,प्रभा, हरीश, हितेंद्र, प्रीतम ,यशवंत ,दीपांशु दीवान ,पूर्वी को श्रेष्ठ स्वयंसेवक एवं रोमहर्षण पटेल को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का अवार्ड दिया। शिक्षिका बिंदिया साहू ने एक हज़ार, श्रीमती लक्ष्मी साहू शिक्षिका ने पाँच सौ रुपये स्वयंसेवकों को प्रदान किए।
योग प्रशिक्षकगौतम चंद साहू को छात्र हित में सेवा के लिए भी मुख्य अतिथि ने विशिष्ट सम्मान प्रदान किया। बौद्धिक परिचर्चा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नगरी श्री एलएन पटेल शिक्षक द्वारा श्री डीसी खत्री ,महेंद्र बोरझा, रविशंकर साहू ,प्रोफेसर आरआर मेहरा, प्रोफेसर डॉक्टर अंबा शुक्ला, प्रोफेसर ममता सौरज, सुरेंद्र नेताम कार्यक्रम अधिकारी बेलरगांव ,ठगेल सर ,उन्नत कृषक अरुण सार्वा जी ,लीलाधर साहू जी ऊर्जा एवं चेतना विज्ञान प्रशिक्षक महानुभाव ने उपस्थित होकर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए सफलता के लिए हौसला बढ़ाया।
शिविर के सभी गतिविधियों को सफल बनाने में गजानन कश्यप, खिंजन कश्यप, कृष्ण कुमार कश्यप ,चंद्रभान कश्यप, श्रीमती उर्मिला कश्यप, गिरीश कश्यप ,बांधव सर मनोज गंजीर,पार्वती ध्रुव, ममता प्रजापति ,अनीता कश्यप ,वेदनारायण कश्यप, सहित शिविर का मार्गदर्शक प्राचार्य एम एल नेताम जी का विशेष सहयोग रहा ।इस अवसर पर संकुल समन्वयक केपी साहू ,चंद्रकुमारी नवरंग, गीता कश्यप, कृष्णा साहू, बिंदिया साहू, लक्ष्मी साहू एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्यक्रम अधिकारी यशपाल सिंह साहू ने एवं आभार व्यक्त नीरज सोन ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्रीमती देवयानी सोम, पारुल बिसेन, त्रिवेणी सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा।