धमतरी

रुद्राभिषेक एवं मानसगान सम्मेलन
21-Feb-2023 3:09 PM
रुद्राभिषेक एवं मानसगान सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 21 फरवरी। 
बिरगुड़ी में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव समिति में आवास पारा के तत्वावधान में रुद्राभिषेक एवं एक दिवसीय मानस गान सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश गोलछा के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम समिति के अध्यक्ष रामकुमार सरोज ने किया।
विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य बिसरी बाई कुंजाम,उपसरपंच राजेश कश्यप,जगदीश गावड़े,ठाकुर राम कुंजाम,ललित कश्यप,राधेश्याम नाग,दिनेश साहू,अश्वनी देव,पवन साहू,शिवाजीराव,लक्ष्मण गौर,वशिष्ठ बिसेन ,बुधार ध्रुव ,टमिश सोम,नरोत्तम नेताम,गौतम यादव,दीनदयाल नाग कौशल शेष थे। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष डॉ राजू गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपक साहू, कोषाध्यक्ष विशेश्वर यादव, सचिव संजय शाण्डिल्य सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट