धमतरी

वामन भाजपा मंडल कुकरेल के अध्यक्ष नियुक्त
22-Feb-2023 2:54 PM
वामन भाजपा मंडल कुकरेल के अध्यक्ष नियुक्त

नगरी, 22 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने भाजपा मंडल कुकरेल के लिए क्षेत्र के तीन बार के जनपद सदस्य रहे ऊर्जावान युवा नेता वामन साहू को भाजपा मंडल कुकरेल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है

वामन साहू के मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंड़ावी, पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, भाजपा जिला प्रभारी नीलू शर्मा, सह जिला प्रभारी हलधर साहू, पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश बैस,कुकरेल मंडल प्रभारी विकल गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष अराधना शुक्ला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, भाजपा जिला मंत्री राजेन्द्र गोलछा, जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव, खुबलाल ध्रुव सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
 


अन्य पोस्ट