धमतरी

नृत्य साधकों के लिए गढड़ोंगरी में सजा मंच
21-Feb-2023 2:50 PM
नृत्य साधकों के लिए गढड़ोंगरी में सजा मंच

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 नगरी, 21 फरवरी।
महाशिवरात्रि पर मड़ाई मेला महोत्सव में बारह पाली गढड़ोंगरी में राज्य स्तरीय डांस स्पर्धा का आयोजन नृत्य के साधकों के लिए किया गया जिसमें छ.ग. प्रदेश के विभिन्न जिलों से एक से बढक़र एक टीम ने अपनी प्रस्तुती देकर सबका दिल जीत लिया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. अश्वनी ध्रुव शासकीय महाविद्यालय सिलौटी एवं अध्यक्षता सरपंच द्वय पन्नालाल (रैय .) मरकाम कपिल मरकाम (माल .) विशेष अतिथि सीपी कौशिल, प्यारे लाल सोनवानी, रमेश ध्रुव, वासुदेव मरकाम, गोवर्धन नेताम, पुष्पराज ध्रुव, थरुण प्रकाश पांडे संत श्री सहदेव मरकाम, गोल्डी चोपड़ा, रामलाल मरकाम सुरेंद्र नेताम उपस्थित रहे।

मुख्यअतिथि प्रो. ध्रुव ने अपने उद्बोधन में कहा की गढ़ डोंगरी में महाशिवरात्रि पर डांस स्पर्धा का राज्य स्तर पर यह पहला आयोजन है। स्पर्धा के माध्यम से नृत्य के साधकों के लिए यह मंच उनके कला को और भी निखारने का कार्य करेगी ।सरपंच महोदय ने अपने उद्बोधन में आयोजन की तारीफ करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से आए हुए कलाकार के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को मंच के माध्यम से प्रस्तुति का यह सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। आयोजन समिति को बहुत-बहुत धन्यवाद। कार्यक्रम का संचालन सिहावा क्षेत्र के ख्याति नाम श्री प्रदीप जैन बंटी नगरी ने अपने हरफनमौला अंदाज में शेरो शायरी और गीतों के माध्यम से करते हुए करते खूब हंसाते एवं गुदगुदाते हुए किया ।

इसी स्पर्धा में निर्णायक के रूप में कैलाश सोन फरसिया, जोहन नेताम नगरी एवं संतोष सिंहा ने अपने निर्णय से सामुहिक नृत्य में प्रथम स्वरागिनी डांस ग्रुप रतनपुर द्वितीय आर आर डांस ग्रुप भेलवाकुदा तृतीय-महामाया डांस मोदे सांकरा एवं दंतेश्वरी डांस ग्रुप बांसकोट
युगल में प्रथम पवन हिन रायपुर द्वितीय राजनंदनी कोण्डागांव तृतीय नील कमल लखन पुरी एकल में प्रथम - दुलार ध्रुव कवर्धा द्वितीय - संगीता कोर्चे धन तुलसी कांकेर टीना सोनी रायपुर रही कार्यक्रम को सफल बनाने में बारहपाली गढ डोगरी के समस्त निवासी एवं गांव के समस्त युवा साथियो महिला पुरुष का योगदान रहा। 


अन्य पोस्ट