धमतरी

टाइम टेबल आते ही कॉलेज में वार्षिक परीक्षा की तैयारी शुरू
21-Feb-2023 3:42 PM
टाइम टेबल आते ही कॉलेज में वार्षिक परीक्षा की तैयारी शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 21 फरवरी।
पं. रविशंकर विश्वविद्यालय की ओर से वार्षिक परीक्षा के लिए समय-सारिणी की घोषणा की गई है। 1 मार्च से बीएससी भाग एक समेत विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। उधर परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद से कॉलेज प्रबंधन भी अपनी तैयारी में जुट गया है। इस साल परीक्षा सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में होगी।

जिले में कॉलेज की वार्षिक और मुख्य परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ओर से समय-सारिणी की घोषणा कर दी गई है। कालेज प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार बीएससी भाग-दो का पहला पर्चा 1 मार्च को हिन्दी का होगा। 2 मार्च को बीएससी भाग 3 का आधार पाठ्यक्रम (द्वितीय) अंग्रेजी भाषा का पर्चा होगा। परीक्षा सुबह 7 बजे से 10 बजे तक होगी। इसके लिए कालेज प्रबंधन की ओर से तैयारी शुरू कर दिया गया है। बैठक व्यवस्था समेत छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी बनाई जा रही है। नकल प्रकरण पर अंकुश लगाने के लिए उडऩदस्ता टीम का भी गठन किया जाएगा।

स्नातक स्तर की परीक्षा द्वितीय पॉली में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक व तृतीय पॉली की परीक्षा सुबह 3 से शाम 6 बजे तक होगी। इसी तरह एमए-पूर्व की परीक्षा 21 अप्रैल से शुरू होगी, जो 15 मई तक चलेगा। पीजी कालेज प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इस साल करीब 7 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। हार्ड कॉपी जमा कराने का काम पूरा कर लिया गया है। कालेज में छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों का नोट्स बनाकर रिवीजन भी कराया जा रहा है।  

बाजार में गाइड की बढ़ी डिमांड
परीक्षा समय-सारिणी घोषित होने के साथ ही प्राइवेट छात्र-छात्राएं तैयारी करने के लिए गाइड खरीदने बुक डिपो पहुंच रहे हैं, लेकिन डिमांड अधिक होने के चलते कई छात्रों को गाइड नहीं मिल पा रहा है। छात्रा अंकितस नेताम, बिंदु साहू ने बताया समय पर गाइड नहीं मिलने से वे तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। ऐेसे में उन्होंने एक विशेष प्रकाशन की बुक के लिए पहले से ही राशि जमा कराकर बुकिंग करा दिया है।

4 कॉलेज के 8610 परीक्षार्थी  होंगे शामिल
जिले के लीड बीसीएस पीजी कॉलेज में वार्षिक परीक्षा ऑफलाइन होगी। यहां 4 कॉलेज के 8610 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें वंदे मातरम, कॉम्प्टेक, जेनेसिस के अलावा पीजी कॉलेज के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। साथ ही प्राईवेट परीक्षार्थी भी शामिल होंगे। कॉलेज में 3 शिफ्ट में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक परीक्षा होगी। नियमित 3156, प्राईवेट 5437, पूरक 15 व भूतपूर्व 2 परीक्षार्थी 3 पालियों में परीक्षा देंगे। इस तरह 3 शिफ्ट में चलेंगी परीक्षाएं
पॉली-         समय-     परीक्षार्थी
प्रथम- सुबह 7 से 10 बजे तक-      2654
द्वितीय- सुबह 11 बजे से
    दोपहर 2 बजे तक-     2818
तृतीय- दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक- 3138

3 पालियों में होगी परीक्षा
6 प्रथम पाली- बीएससी, बीएससी होम साइंस, बीसीए भाग-1, 2, 3, व एमए पूर्व, अंतिम (अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, अंग्रेजी)।
6द्वितीय पाली- बीकॉम भाग- 1, 2, 3 एवं एमए पूर्व व अंतिम (संस्कृत, समाजशास्त्र, इतिहास, हिन्दी), एमकॉम पूर्व व अंतिम, एमएससी पूर्व व अंतिम गणित। 6 तृतीय पाली- बीए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षा होगी।
 


अन्य पोस्ट