धमतरी

डाईट नगरी के छात्राध्यापकों ने किया आकस्मिक निरीक्षण
22-Feb-2023 6:01 PM
डाईट नगरी के छात्राध्यापकों ने किया आकस्मिक निरीक्षण

नगरी, 22 फरवरी। डाइट नगरी के छात्राध्यापकों ने मंगलवार को शासकीय प्राथमिक शाला चुरियारा पारा नगरी का निरीक्षण किया, जिसमें समस्त शिक्षक उपस्थित पाए गए। कुल दर्ज संख्या 30 में 26 छात्र छात्राएं उपस्थित पाए गए।  डाइट नगरी के छात्राध्यापकों ने कक्षा चौथी के 6 छात्र-छात्राओं से होलिस्टिक प्रवेश कार्ड से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। विभिन्न गतिविधियों द्वारा बच्चों का स्वआंकलन पियर ,स्माइली, इमोजी के साथ किया गया। निरीक्षण करने पहुंचे छात्राध्यापक डीके साहू, घनेंद्र कुमार,थानेश्वर गेडरे एवं टिकेश्वर मरकाम ने विद्यालय की साफ-सफाई, शौचालय, मध्यान भोजन की व्यवस्था तथा विद्यालय के अनुशासन पर संतोष व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट