धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 22 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्रीय योजनाओं एवं भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र नेताम की अगुवाई में हर्रापारा उमरगांव के अजजा वर्ग के 20 युवाओं और महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा बेलरगांव के मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी चंद्रभान यादव, महेश पुजारी ने सभी नवप्रवेशी सदस्यों को भाजपा फेंटा और श्रीफल भेंट कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रवेश करने वालों में एकनाथ नेताम, योगेश मरकाम, परमेश्वर मरकाम लता कोडोपी, ओमवती कुंजाम, केजई नेताम,राजेश्वरी मरकाम, अनिता मरकाम, रुक्मणी मरकाम, चूमेश नेताम, गणेश मंडावी, देवराज मरकाम, विजय मरकाम, सोगन मरकाम, नंदकुमार वट्टी, अमरसिंह कुंजाम, सोमन मरकाम, नंदकुमार वट्टी, राजू नेताम, मनोज कुंजाम, भीष्मा नेताम, मनोज कुंजाम, सुधलाल मंडावी आदि ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रवेश करने वाले सभी लोगों ने कहा कि हम स्वेच्छा से पार्टी प्रवेश कर रहे हैं।
अजजा मोर्चा जिला धमतरी जिलाध्यक्ष महेन्द्र नेताम और मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप ने कहा कि अभी तो शुरुआत है आगामी समय में कांग्रेस सहित अनेक लोग भाजपा में आने आतुर हैं।


