धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 22 फरवरी। ग्राम पंचायत बेलरगांव के आश्रित ग्राम डोमपदर में ग्रामवासियों तथा पालकों ने सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला डोमपदर का कायाकल्प करने का अभिनव प्रयास किया है।
शाला में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन करके शाला विकास योजना का निर्माण किया गया। जिसमें इस वर्ष के अंतर्गत शाला में पालको तथा ग्राम वासियों के सहयोग से प्रधान पाठक कक्ष का निर्माण किया गया। प्रधान पाठक कक्ष निर्माण करने के लिए बलराम मरकाम द्वारा चौखट दरवाजा प्रदान किया गया। इसी तरह पुरुषोत्तम मरकाम द्वारा 700 नग ईट,मिथिलेश मरकाम उपाध्यक्ष एसएमसी द्वारा एक ट्राली रेत, शंकर मरकाम द्वारा 2 बोरी सीमेंट, बाबूलाल ध्रुव द्वारा एक बोरी सीमेंट का दान किया गया।
शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष कुशल मरकाम तथा गोपाल मरकाम के द्वारा कक्ष निर्माण किया गया जिसमें ग्राम के माताओं बहनों ने अपना श्रमदान किया।
सामुदायिक सहभागिता की अलख जगाने का पुनीत कार्य संतोष दास मानिकपुरी शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला आमाडीह के अथक प्रयास से हो रहा है। शाला में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अतिरिक्त ग्राम के 25 सदस्यों को मिलाकर निगरानी समिति का गठन किया गया है, जिसके संरक्षक रामेश्वर दास मानिकपुरी, कावलू राम मरकाम के नेतृत्व में ग्रामवासी पालक विद्यालय विकास की योजना को अमलीजामा पहनाने का प्रयास कर रहे हैं विद्यालय भवन की रंगाई पुताई का कार्य ग्राम की माताओं और बहनों ने मिलकर पूरा किया।
विद्यालय विकास हेतु ग्राम वासियों के द्वारा शाला में दान देकर साला को सहयोग प्रदान किया जा रहा है विद्यालय में नरोत्तम सोरी के द्वारा एक नग ब्लूटूथ डिवाइस माइक्रोफोन सहित दान किया गया है। संतोष दास मानिकपुरी शिक्षक आदि द्वारा एक नग इलेक्ट्रिक इंडक्शन प्रदान किया गया है।
इसी तरह जितेंद्र मरकाम अध्यक्ष निगरानी समिति के अध्यक्ष द्वारा नोहर सिंह ध्रुव द्वारा दो कुर्सी, पोषण लाल यादव द्वारा दो कुर्सी 2 गमला तथा तीन रात श्रमदान, श्रवण ध्रुव द्वारा दो कुर्सी,लक्ष्मी नारायण ध्रुव के द्वारा दो कुर्सी प्राथमिक शाला डोमपदर को प्रदान किया गया।
आर्थिक सहयोग के अंतर्गत कांशी राम मरकाम द्वारा 1000 ईश्वर दास मानिकपुरी द्वारा 1000 श्रीमती पुष्प लता ध्रुव वार्ड पंच द्वारा 1000 कंवलू मरकाम द्वारा 500 का आर्थिक सहयोग विद्यालय को प्रदान किया गया। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति 2000 के इस पुनीत कार्य को सफल बनाने हेतु शाला में पदस्थ अंशकालीन सफाई कर्मी नोहर सिंह ध्रुव, रसोईया दिलीप यादव का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। उक्त जानकारी शासकीय प्राथमिक शाला डोमपदर के प्रधान पाठक रोहित कुमार देवांगन द्वारा प्रदान किया गया।


