‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जून। महामाया देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास द्वारा गुप्त नवरात्रि के मौके पर जनकल्याणार्थ महामाया मंदिर प्रांगण पुरानी बस्ती में में श्रीदेवी भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जो 19 से 27 जून तक होगा। कथा आचार्य डॉ. इंदुभवानंद शास्त्री के श्रीमुख से प्रतिदिन अपरान्ह तीन बजे से 6 बजे शाम तक सुनी जा सकती है। यह जानकारी शनिवार को एक प्रेस वार्ता में 1 मंदिर न्यास के अध्यक्ष आनंद शर्मा, विजय कुमार झा ने दी।
उन्होंने कहा कि पूर्व संकल्पित श्रीमद् देवी भागवत का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। कार्यक्रम अनुसार 19 जून सोमवार को प्रात: 09 बजे मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा यात्रा मंदिर पाण से अमीनपारा चौक, लीली चौक, लोहार चौक, लाखेनगर चौक से सारधी चौक, आजाद चौक ब्राम्हणपारा होते हुए प्राचीन काली मठ स्थित कंकाली तालाब से जल ग्रहण कर शीतला मंदिर शीतला बाजार होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी।
शोभायात्रा उपरांत पीठ पूजन, गौरी गणेश, नवग्रह पूजन, पॉट्स मात्रिका पूजन होगा। प्रतिदिन प्रात: परायण तथा अपरान्ह 3 बजे से संख्या 6 बजे तक भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को आचार्य जी कराएँगे। अपरान्ह 3 बजे से सध्या 6 बजे 19 जून को हयग्रीव तथा मधुकैटभ प्रसंग, 20 जून मंगलवार को शुकदे प्रसंग, सत्यव्रत का आख्यान, श्रीराम चरित्र तथा राम की शक्ति पूजा, 21 बुधवार को वासुदेव देवकी प्रसंग, नारायण प्रसंग सहित कृष्णावतार प्रसंग की कथा 22 जून गुरुवार को महिषासुर प्रसंग, भगवती प्राकट्य तथा मणिद्वीप का वर्णन, 23 जून शुक्रवार को शुम्भ निशुम्भ की तपस्या, देवताओं की स्तुति देवी का प्राकट्य, 24 जून शनिवार को सुरथ समाधि वैश्य का प्रसंग, नारद मोह प्रसंग, 25 जून रविवार को राजर्षि विश्वामित्र एवं हरिशचंद प्रसंग, विभिन्न शक्ति पीठों का वर्णन, 26 जून सोमवार को प्रकृति विमर्श राधा, गंगा व पृथ्वी का प्रसंग शंखचूड वृतान्त, 27 जून मंगलवार को सावित्री स्वाहा सुधा दक्षिणा षष्ठी आदि देवियों का प्रसंग उपरांत हवन, महाआरती, भोग भंडारा, प्रसादी से यज्ञ की पूर्णता होगी।
इस भव्य आयोजन में ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती एवं शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती के आगमन की भी संभावना है। मंदिर न्यास समिति ने धर्मप्रिय, श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस महायज्ञ में शामिल होकर पुण्यलाभ प्राप्त कर आयोजन में मनसा, वाचा, कर्मणा सहयोग की अपेक्षा की है। शारदीय नवरात्रि में मनोकामना ज्योति शुल्क भी स्वीकार किया जा रहा है।