रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जून। जल विहार कालोनी स्थित मिरानी प्रापर्टी के आफिस से 9.85 लाख रूपए चुराने वाले नागपुर के अंतर्राज्यीय चोर सहित कुल आधा दर्जन चोर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनका एक साथी इस दफ्तर में सीसीटीवी लगाकर नजर रख और फिर 10-11 जून की रात पूरी योजना बनाकर वारदात की। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की रकम 4.50 लाख रूपए ड्रील कटर,एक मोटर सायकल तथा 6 मोबाईल फोन भी जब्त किया।
पुलिस के मुताबिक दुबे कालोनी सांई मंदिर के पास मोवा निवासी देवेंद्र वर्मा तुषार मिरानी के जमीन खरीदी-बिक्री व्यवसाय के ग्रुप में कार्यरत है। ग्रुप का कार्यालय मिरानी सेन्ट्रम जल विहार कालोनी म.नं. 46 तेलीबांधा रायपुर में है। 10 जून को देवेंद्र कार्यालय के अपने कैबिन के अंदर बने आलमारी में तुषार मिरानी के दिए गए 9.85 लाख रूपए को रखकर आलमारी रूम में ताला बंद कर बाहर आया। उसी समय कार्यालय परिसर में निवासरत चौकीदार बाली कुमार मनहरे से कार्यालय को बंद करवाकर वह अपने घर चला गया था।
11 जून को सुबह 6.00 बजे चौकीदार ने देवेंद्र को मोबाईल पर कॉल कर बताया कि आफिस में आपके कैबिन का आलमारी रूम का ताला टुटा हुआ है, लगता है, चोरी हुआ है। तब प्रार्थी कार्यालय जाकर देखा तो आफिस का सामान बिखरा पडा हुआ था, फिर अपने कैबिन पहुंचकर देखा जहां आलमारी रूम का ताला टूटा हुआ था, तथा अंदर रखे आलमारी का ताला भी टूटा था एवं आलमारी में रखी नगदी नहीं थी। कोई अज्ञात चोर कार्यालय में प्रवेश कर आलमारी का ताला तोडक़र आलमारी अंदर रखें उक्त नगदी रकम को चोरी कर ले गया। इस पर तेलीबांधा पुलिस धारा 457, 380, 401, 120 बी भादवि. का अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की।
घटना स्थल और आस-पास लगे दर्जनों सीसीटीव्ही. कैमरो के फुटेज देखे और मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान घटना में नागपुर महाराष्ट्र निवासी अल्तमस साजिद के शामिल होने की जानकारी मिली। नागपुर गए पुलिस टीम ने कसाबपुरा गांधी बाग नागपुर से अल्तमस साजिद को पकड़ा। पूछताछ करने पर अल्तमस साजिद ने अपने साथी मेहंदी हसन, अमीन अली, हरीश संगतानी, शैलेन्द्र सिंह एवं जाहिद ईरानी के साथ चोरी स्वीकार किया। इस पर पुलिस ने इन पांचों को भी पतासाजी कर पकड़ा गया। उनके कब्जे से नगदी 4.50 लाख रूपये जप्त किया गया। 10-11 की रात अल्तमस साजिद एवं अमीन अली आरोपी शैलेन्द्र सिंह की बाइक से वहां गये।अपने पास रखें ड्रील कटर से पहले मेन गेट और अंदर अलमारी के लॉकर को भी काटा ।कर उसमें रखी नगदी लेकर फरार हो गये तथा सभी नगदी रकम का आपस में बंटवारा कर लिया ।
इनमें मेहंदी हसन हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन प्रकरणों में,जाहिद ईरानी मारपीट के तथा आमीन अली अपहरण के मामले में थाना सिविल लाईन से जेलजा चुके है।
हरीश ने बनाया था प्लान
इनमें से हरीश संगतानी ने मिरानी कार्यालय में सीसीटीव्ही कैमरा लगाकर वहां आने जाने वाले लोगों और जमा रूपयों की जानकारी रहती थी। इस पर हरीश संगतानी ने अपने साथी आरोपी मेहंदी हसन एवं जाहिद ईरानी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। योजना के अनुसार अल्तमस साजिद एवं अमीन अली को हरीश संगतानी ने कैमरों और कैमरे विहीन स्थानों का उपयोग कर आलमारी तक पहुंचने बताया। कुछ इसी तरह की योजना का फिल्मांकन अमिताभ बच्चन, और अक्षय कुमार की फिल्म आंखे में भी दर्शाया गया।