रायपुर

दिन और रात एक बराबर गर्मी, कल हो सकती है एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा
18-Jun-2023 10:18 PM
दिन और रात एक बराबर गर्मी, कल हो सकती है एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जून। तपती गर्मी से लोगों को हाल बेहाल हो गया है। छत्तीसगढ़ में ,21जून तक  तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। सुबह 8 बजे से ही तपता सूरज दिखाई देने लगता है। और दिनभर गर्म हवाओं ने तो हालत खराब कर रखी है।  दिन ढलने के बाद भी राहत नहीं है, गर्म हवाओं और दीवारों की तपन से घर के भीतर भी कूलर, एसी भी दम तोड़ रहे है ं। राते भी 25-32 डिग्री सेल्सियस तक गर्म गुजर रहीं हैं। आपको बता दें, जांजगीर-चांपा, मुंगेली रायगढ़ और रायपुर में पारा सामान्य से डेढ़ गुना उपर चढ़ा रहता है। कल रायगढ़ में 46.4 डिग्री, राजधानी में 45.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। रायगढ़ में तापमान 45.7 डिग्री है। बिलासपुर में 43.6 डिग्री रहा। इधर मौसम विभाग ने हीट वेव से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी किया है। इसमें कहा गया  है कि, पर्याप्त पानी पीएं, बिना जरूरी काम के दिन के वक्त घरों से बाहर न निकलें। नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें। जानकारी के मुताबिक, 21 जून तक मानसून बस्तर तक पहुंच सकता है। लेकिन आने वाले तीन दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। 24 जून तक राजधानी रायपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व बिहार और उसके आसपास स्थित है। यहीं से एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ होते हुए पूर्वी विदर्भ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में कल 19 जून को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।  प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है।

प्रदेश में कल अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। परन्तु अधिकतम तापमान में गिरावट का क्रम बनने की सम्भावना है ।  प्रदेश के सभी जिलों में (बस्तर संभाग के जिलों को छोडक़र) ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है।


अन्य पोस्ट