रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जून। छत्तीसगढ़ के 200 योग प्रशिक्षक तूता धरना स्थल में अपनी 2 सूत्रीय मांग को लेकर एक दिवसीय धरना पर बैठे हैं। यह धरना 21 तक चलेगा। अनिल चंद्राकर (प्रदेश अध्यक्ष, छग योग शिक्षक संघ) ने कहा, शासकीय और राज्य के सभी आत्मानंद स्कूलों में योग की शिक्षकों की भर्ती की जाए।इन प्रशिक्षकों का कहना है कि, योग शिक्षकों की भर्ती बिहार और मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर राज्य के हाई, हायर सेकंडरी और सभी स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की जाए।
खोमेश साहू (महासचिव, छग योग प्रशिक्षक संघ) ने कहा कि, 10 वर्षों से योग शिक्षकों की भर्ती के लिए मांग कर रहे हैं। हमारे राज्य में 20 साल से योग का पाठ्यक्रम संचालित है और वर्तमान में 21 विश्वविद्यालयों और 42 महाविद्यालय में कोर्स संचालित हैं।
15 से 20 हजार लोग योग की डिग्री और डिप्लोमा लेकर रोजगार के अवसर के लिए भटक रहे हैं। आगे उन्होंने कहा, योग की योग्यता हासिल करने के बावजूद भी पढ़ाई के लिए सरकार ही संस्थानों को मान्यता देती है, लेकिन पढ़ाई करके निकलने वाले विद्यार्थियों के लिए योग के फील्ड में भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है।