रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जून। राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने विधायक शिवरतन शर्मा से मुलाकात की । उन्होंने राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 (6) को तुरन्त विलोपित करने हेतु जरूरी कार्यवाही करने की मांग की। इस मामले को मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित अशासकीय संकल्प की भांति छत्तीसगढ़ विधानसभा में लाकर पेंशनरों के हित मे कार्यवाही करने का आग्रह कर ज्ञापन दिये। प्रतिनिधि मण्डल में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य अनिल गोल्हानी, रायपुर जिले के अध्यक्ष पं. आर जी बोहरे, पेंशनर्स एसोसियेशन छत्तीसगढ़ बलोदाबाजर- भाटापारा जिला के संरक्षक बाबू लाल साव, सचिव यू आर साहू, उपाध्यक्ष दाउराम वर्मा, संगठन सचिव एम आर निषाद शामिल रहे.
इस अवसर पर विधायक शिवरतन शर्मा ने त्वरित जरूरी कार्यवाही करने का भरोसा दिया और कहा कि इस मामले को आशासकीय सकल्प के रूप में विधानसभा में लाकर राज्य शासन का ध्यान आकर्षित कर धारा 49 (6) को हटाकर आर्थिक भुगतानों की इस बाधा को दूर कर पेंशनरों को राहत दिलाया जाएगा।