रायपुर
रायपुर, 18 जून। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के अनुशंसा पर रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के 8 स्कूलों के मरम्मत ,अतिरिक्त कक्ष निर्माण व शौचालय निर्माण, मरम्मत के लिए 1करोड़ 19 लाख 66 हजार रुपए स्वीकृत किया है। शासकीय प्राथमिक शाला संजय नगर जीर्णोधार हेतु 6.65 लाख, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला अयोध्या नगर चंगोराभाठा अतिरिक्त कक्ष निर्माण 16.10 लाख , शासकीय नवीन प्राथमिक शाला संतोषी नगर अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवम शौचालय जीर्णोद्धार 19.70 लाख, शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय संतोषी नगर 4 अतिरिक्त कक्ष निर्माण 32.20 लाख, शासकीय प्राथमिक शाला अमीनपारा 2 शौचालय जीर्णोधार 3.62 लाख , प्राथमिक शाला विवेकानंद नगर 4 अतिरिक्त कक्ष 32.20 लाख, शासकीय प्राथमिक शाला शहीद पंकज विक्रमधरम नगर जीर्णोधार 5.47 लाख, नवीन पूर्व माध्यमिक शाला अश्विनी नगर शौचालय जीर्णोधार 3.62 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।