रायपुर

सभी भूस्वामी किसानों को मिलेंगेे नि:शुल्क खसरा, बी-1
18-Jun-2023 10:14 PM
सभी भूस्वामी किसानों को मिलेंगेे नि:शुल्क खसरा, बी-1

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जून। रायपुर जिले के सभी तहसीलों में हर भूमिस्वामी किसान को उसके स्वामित्य के भूमि के खसरा एवं बी-1 का नि:शुल्क मिलेगा। किसानों को प्रत्येक गांवों में शिविर या घर पर संपर्क कर खसरा, बी-1 का वितरण किया जाएगा। जो कृषक दिव्यांग हो या किसी बीमारी से ग्रसित हो उसे ग्राम का पटेल या पटवारी घर जा कर प्रदान करेगा। किसानों को उनकी भूमि के रिकार्ड नि:शुल्क खसरा, बी-01 वितरण योजना के तहत उपलब्ध कराये जाएंगे। भूमि के रिकार्ड मिल जाने से किसानों  को आगामी खरीफ मौसम में खेती के लिए आर्थिक सहायता, कृषि ऋण आदि लेने में आसानी होगी। इसके साथ ही आय, निवास, जाति आदि दस्तावेज बनाने के लिए भी भूमि के रिकार्ड का उपयोग किया जा सकेगा।


अन्य पोस्ट