रायपुर

पद्मा-अमृतांश ने गोल्ड, इशिता सहित ग्यारह खिलाडिय़ों ने किया जीत दर्ज
19-Jun-2023 7:12 PM
पद्मा-अमृतांश ने गोल्ड, इशिता सहित ग्यारह खिलाडिय़ों ने किया जीत दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 जून। भारतीय ओपन कराते चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के 16 खिलाडिय़ों ने पदक जीत कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। 17 और 18 जून को तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित ओपन कराते प्रतियोगिता में सब जूनियर कैडेट जूनियर और सीनियर कैटेगरी रखा गया था। जिसमें इंडिया टीम के साथ शामिल होकर छत्तीसगढ़ रायपुर के 16 खिलाडिय़ों ने अपना बेहतर प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किया। जिसमें अमृतांश कुसरे, गोल्ड मेडल, इशिता सिंह, सिल्वर और ब्रॉन्ज,  श्रीजल वर्मा , सिल्वर मेडल, तनय अग्रवाल ,ब्रॉन्ज मेडल, यश चौधरी, ब्रॉन्ज मेडल, पुण्य श्री हरि , ब्रॉन्ज मेडल,  ऋषभ पोर्ते , ब्रॉन्ज मेडल, पद्मा ब्योहार, सिल्वर मेडल,  साहिल कुमार भगत, 2 ब्रॉन्ज मेडल, कल्पना साहू , ब्रॉन्ज मेडल, रोहित तिग्गा , ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।


अन्य पोस्ट