‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 दिसंबर। क्रिसमस के मौके पर राजधानी में श्याम नगर में बड़े दिन के जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में सन्डे स्कूल के बच्चों ने प्रभु येशु मसीह के जन्म से सम्बंधित ड्रामा, डांस और कैरोल गायन से महिमा प्रगट की। जलसे के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ डायोसिस के बिशप एस. के. नंदा. , रेव्ह. सुनील कुमार, सेंट पॉल कैथेड्रल के सचिव अजय जॉन, एजुकेशन बोर्ड के सचिव जयदीप रोबिनसन, छत्तीसगढ़ डायोसिस कार्यकारणी सदस्य वी. नागराजू विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
जलसे का आयोजन श्याम नगर मसीही विकास समिति श्याम नगर सन्डे स्कूल ने किया। मसीहा का जन्म नाटक मंचन किया गया। नाटक में राजा की भूमिका शेमरोन मसीह, मरियम विनीता मसीह, युसूफ स्वेता मसीह, स्वर्गदूत आकांक्षा मसीह के साथ और भी बच्चे शामिल रहे। छत्तीसगढ़ डायोसिस के सचिव नितिन लॉरेंस ने भी मसीहीजनों को क्रिसमस की शुभकामनाये भेजी।
अध्यक्ष रीना मसीह, सचिव ज्ञानेंद्र मसीह, कोषाध्यक्ष इशांत जेम्स, कार्यकारणी सुरेश मसीह, दीपक राज पीटर, अभिषेक मसीह, निर्मला पीटर, गिरजा जेम्स, शीतल पॉल, स्नेह लता जॉर्ज, उषा दास, शमूएल पीटर, आभा मसीह, इस्माल मसीह, निकोलस सिंह, सुशीला शमूएल, अखिलेश पीटर, प्रवीण जेम्स, नेहा पिल्लाई, पल्लवी मिंज, अनीता पॉल, किरण सिंग आदि शामिल हुए।