रायपुर
टहलने गए अघेड़, रंजिश पर घर घुस कर मारपीट, गिरफ्तार
20-Dec-2023 8:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 दिसंबर। राजधानी में एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। आए दिन मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। राहगिरों, पार्क आए हुए लोगों से नशाखोरी करने जमावड़ा लगा कर बैठने वाले बदमाश लोगों को अकेला देख धमकाने और मारपीट हो रही है। एैसा ही मामला राजेंद्र नगर इलाके में हो गई।
गार्डन में टहलने गए अघेड़ से बदमाशों ने जबरन मारपीट की। अमलीडीह निवासी राम किशुन यादव ने पुलिस का बतायाकि वह मंगलवार की शाम को वह अपना गार्डन तालाब के पास गया हुआ था। जहां वह अकेले बैठा हुआ था। इसी दौरान उमेश साहू नाम का युवक वहां आ गया और यहां क्यों बैठा है कहकर गाली गलौज करने लगा । जिसका विरोध करने पर उमेश ने राम किशुन के साथ हाथ मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे