रायपुर

22 से बढ़ेगी और ठंड
20-Dec-2023 4:22 PM
22 से बढ़ेगी और ठंड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 दिसंबर।
प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाएं लगातार आ रहीं है।  इसके कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अगले 24 घंटे में प्रदेश में  ठंडी और शुष्क हवा के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। किंतु विशेष परिवर्तन  नहीं होगा।  

न्यूनतम तापमान में 21 दिसंबर तक कमी बने रहने और मौसम शुष्क रहने तथा अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 22 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्यों को प्रभावित करने की संभावना है जिसके कारण हवा में नमी की मात्रा बढऩे की संभावनाएं साथ ही हवा की दिशा में परिवर्तन होने की भी संभावना बनी हुई है   इसके कारण न्यूनतम तापमान में 22 दिसंबर से वृद्धि होने की संभावना बन रही है। प्रदेश में 25 दिसंबर तक मौसम से उसे करने की संभावना है। 23 24 दिसंबर को हल्के बादल प्रदेश के कुछ जिलों में संभावित है।
 


अन्य पोस्ट