‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 01 जुलाई। बीमा कम्पनी में जमा रकम दिलाने के नाम पर एक करोड़ से अधिक कि ठगी करने वाले को राज्य साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पतासाजी के लिए पुलिस को उत्तर प्रदेश, बिहार जाना पड़ा। हालाहुली खरसिया निवासी रमेश कुमार राठौर (63 वर्ष) इस ठगी का शिकार हुए।
रमेश राठौर कोबीते अप्रैल में अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को बीमा अधिकारी बता फोन पर बीमा कंपनी में जमा राशि दिलाने के नाम से झांसा देकर 1,01,98,943 रूपये (एक करोड़ एक लाख अन्टानवे हजार नौ सौ तिरालिस रूपये) की धोखाधडी की। जब राठोर को यह विश्वास हुआ वह 22 अप्रैल को एडीजी तकनीकी सेवायें प्रदीप गुप्ता से शिकायत की। इस पर संज्ञान ले रमेश राठौर की लिखित आवेदन पर राज्य साइबर पुलिस ने धारा 420, 34 भादवि एवं 66 (डी) सूचना प्रोद्यौगिकी अधिनियम 2000 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया ।
अज्ञात व्यक्तियों ने अलग, अलग तिथियों को ठगी की सम्पूर्ण राशि बैंक आफ बड़ोदा, पंजाब नेशनल बैंक एच. डी.एफ.सी. बैंक , कैनरा बैंक, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक , आई.डी.एफ.सी. बैंक 7. यश बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक , भारतीय स्टेट बैंक , इन्डसण्ड बैंक में जमा कराई गई। सायबर पुलिस ने संबंधित बैंक खातों का स्टेटमेंट प्राप्त कर धोखाधड़ी की राशि होल्ड एवं बैंक अकाउंट को डेबिट फ्रीज कराने संबंधित बैंको से जानकारी ली।
इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरूद्ध इस ठगी के सबूत मिले। इन्हें पकडक़र कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किया । इन सभी को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया तथा 10 नग मोबाईल बरामद कर 3 लाख रूपये होल्ड कराया। इन आरोपियों ने बताया कि शिवम गुप्ता, भोलेनाथ नगर, बाबूबाल स्कूल के पास, थाना फर्शनगर, दक्षिण दिल्ली से कॉल सेंटर संचालित कर अपने साथी विजय कुमार एवं आदर्श शुक्ला के साथ बीमा अधिकारी बन कर फोन के माध्यम से बंद बीमा पॉलिसी को चालू कराने के नाम पर लोगो को झांसे में लेता था। निखिल जिंदल ऑन लाईन वर्क फ्राम होम जॉब दिलाने के नाम पर अंजान लोगों का अकाउंट ओपन कराता था, उन खातों में ठगी का पैसा जमा करने शिवम गुप्ता को जानकारी देताएवं फोन-पे नेट बैंकिंग के माध्यम से एक खाते से दूसरे खाते में अमाउंट ट्रांसफर करता। निखिल जिंदल के दिए डेबिटकार्ड के माध्यम से जावेद एटीएम के जरिए रकम निकाल लेता।
ये हैं आरोपी
निखिल जिंदल पिता स्व. हरि जिंदल उम्र 33 वर्ष पता गणेश नगर थाना शंकारपुर, जिला पूर्वी दिल्ली (दिल्ली) ,जावेद पिता - आविद उम्र 27 वर्ष पता पुलिस चौकी शहीद नगर थाना-शाहिबाबाद, जिला-गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश),. शिवम गुप्ता पिता - श्री राजीव गुप्ता उम्र 25 वर्ष, पता लोनी थाना डी.एल.एफ. जिला-गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) ,विजय कुमार पिता श्री नरेश कुमार उम्र 27 वर्ष, पता थाना- लोनी, जिला - गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) ,आदर्श शुक्ला पिता - श्री दिवाकर चन्द्र शुक्ला उम्र 18 वर्ष 03 माह, पता- विश्वास नगर, थाना फर्श बाजार, जिला शाहदरा दिल्ली (दिल्ली)